कई सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर जारी है विरोध प्रदर्शन, विश्वविद्यालय के कुलपति को लेकर बोली बड़ी बात

कई सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर जारी है विरोध प्रदर्शन, विश्वविद्यालय के कुलपति को लेकर बोली बड़ी बात

Published : Oct 20, 2022, 05:43 PM IST

गोरखपुर विश्वविद्यालय में कई सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इतना ही नहीं इस दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति को तानाशाह करार कर दिया। उनका कहना है कि कमरे के बाहर निकलकर कोई बात नहीं करते इसलिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विश्वविद्यालय में लगातार छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले कुछ समय से कभी कुलपति का विरोध तो कभी छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्र हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि गुरुवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सभी विद्यार्थी छात्र संघ बहाली को लेकर हड़ताल किया। उनकी मांग है कि छात्रसंघ बहाली की जाए ताकि छात्रसंघ के नाम पर जो छात्रों से पैसा लिया जाता है वह दिखे। बता दें कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले कई सालों से छात्र संघ के चुनाव नहीं हो रहा है। इसी वजह से छात्र लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं छात्रों का कहना है कि छात्र संघ का चुनाव विश्वविद्यालय में बहुत जरूरी है। 

विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं होने की वजह से विश्वविद्यालय अपनी मनमानी कर रहा है, किसी भी विद्यार्थी की नहीं सुनी जाती है। छात्रों का यह भी कहना है कि जिस तरह राज्य का नेता अपनी छात्र राजनीति करके देश में बड़े स्तर पर राजनीति कर रहे हैं। क्या अगर उनकी भी छात्र रहते हुए छात्र चुनाव रोक दिए जाते तो क्या आज देश में ऐसे छात्र नेता पनप पाते। इन सबके अलावा छात्रों ने कुलपति का विरोध करते हुए कहा कि कुलपति जी तानाशाह है, ना अपने रूम से निकलकर हमसे मिलने आते हैं, ना बात करते हैं। अब ऐसी स्थिति में प्रदर्शन के अलावा और क्या कर सकते हैं। वहीं प्रदर्शन करना भी लोकतांत्रिक अधिकार है। 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई