हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने महिला के साथ की अजीब हरकत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, देखें वीडियो

हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने महिला के साथ की अजीब हरकत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, देखें वीडियो

Published : Jan 06, 2022, 12:44 PM IST

मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब एक वीडियो के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। एक प्रशिक्षण कक्षा के दौरान दौरान बाल सूखे होने की बात कहते हुए जावेद हबीब महिला के सिर पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं। वह यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि इस थूक में दम है।

मुजफ्फरनगर: मशहूर ड्रेसर जावेद हबीब (Hairdresser Javed Habib ) ने एक शो के दौरान महिला के बालों पर थूक कर उसकी खूबी बताई। थूकते हुए यह वीडियो वायरल (viral video) हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जावेद हबीब बालों के रखरखाव के बारे में बता रहे हैं। शैंपू का महत्व बताते हुए वह महिला के महिला के बालों में थूकते हुए कहते हैं कि इसमें जान है। वीडियो मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि, तीन दिन पहले जावेद हबीब ने हाईवे स्थित होटल किंग विला में एक वर्कशॉप मे डेमोस्ट्रेशन दिया था।

एसएसपी बोले- जांच कर कार्रवाई की जाएगी
जावेद हबीब ने पिछले दिनों हाईवे स्थित होटल किंग विला पर बालों के रखरखाव को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया था। वायरल वीडियो में जावेद हबीब महिला को बता रहे हैं कि बाल गंदे हैं। सवाल दागकर वह जवाब भी देते हैं। कहते हैं बाल गंदे हैं क्योंकि शैंपू नहीं किया। इसके बाद वह महिला के बालों में कंघी करते हुए मुखातिब अन्य महिलाओं और पुरुषों से सवाल करते हैं कि यदि बालों में पानी की कमी है? इतने में वह महिला के बालों में थूकते हैं और कहते हैं कि थूक में जान है। मामले को लेकर कोरोना एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जानकारी की जा रही है कि वीडियो कहां का है। जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'