बुजुर्ग सास को बहू ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस से शिकायत करने पर महिला ने की शर्मनाक हरकत

बुजुर्ग सास को बहू ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस से शिकायत करने पर महिला ने की शर्मनाक हरकत

Published : Dec 09, 2022, 01:06 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में बुजुर्ग सास को बहू ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ऐसा इसलिए क्योंकि बुजुर्ग महिला ने पुलिस से शिकायत की तो बहू ने बेरहमी से सास को पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के शाहाबाद इलाके में बहू ने सास की जमकर पिटाई की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस के पास बुजुर्ग सास के जाने से महिला नाराज दिख रही है। इसी वजह से उसने दौड़ा-दौड़ा कर बुजुर्ग सास की पिटाई की है। इस दौरान महिला के आतंक को देखकर लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुटी है। शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीराबस्ती में सास की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बहू ने बुजुर्ग सास को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। एक दिन पूर्व बुजुर्ग महिला ने बहू की शिकायत की थी। इसी वजह से नाराज बहू ने बुजुर्ग सास को जमकर पीटा है। नाराज बहू के आतंक का वायरल वीडियो चर्चा में बना है। वायरल वीडियो में तमाशबीन तमाशा देखते नजर आए है। 

इस दौरान बहू ने सास को बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। जिसमें बुजुर्ग महिला को काफी चोटे आई है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच -बचाव का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित बहू मारपीट के साथ अभद्रता करती नजर आई और पुलिस के पास चलने की बात कहने लगी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसमें सास विद्यावती बहू के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन बहू ने एक ना सुनी और उसकी दबंगई में पिटाई करती रही। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग बहू को क्रूर और बदतमीज बता रहे है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बहू ने एक बुजुर्ग सास को पीटा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!