घर में सो रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिवार समेत ग्रामीणों को है इस बात की आशंका

घर में सो रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिवार समेत ग्रामीणों को है इस बात की आशंका

Published : Oct 12, 2022, 04:25 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में मंगलवार की देर रात महिला अपने बच्चों के साथ सोने गई थी लेकिन जब सुबह हुई तो उसको मृत अवस्था में पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी लेकिन सुबह जब देखा गया तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। शहर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने हत्या के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। मृतक महिला का नाम फरहाना है। वह मंगलवार की रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी लेकिन जब सुबह परिजनों ने देखा तो वह मृत अवस्था में पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मृतका के 6 बच्चें है, जिसमें तीन बेटे और तीन बेटियां है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका फरहाना का पति गुलफाम खान इस समय बाहर है लेकिन फरहाना की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शाहाबाद पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर पर कहीं चोट नहीं पाई गई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है। वहीं एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। जिसमें पति पर हत्या करने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है पति गुलफाम यही था और कुछ लोगों ने बताया कि वह हरिद्वार में है। प्रथमदृष्टया पति गुलफाम पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले के तफ्तीश में जुटी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला