हरदोई: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

हरदोई: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Published : Dec 18, 2022, 11:26 AM IST

यूपी के हरदोई में गर्भवती महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। महिला द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद जीआरपी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मां और शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं। 

हरदोई में चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने शिशु को जन्म दिया है। हरदोई आ रही गर्भवती महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद महिला के साथ यात्रा कर रहे उसके पति ने जीआरपी की हेल्पलाइन पर महिला के प्रसव पीड़ा होने की जानकारी दी। ट्रेन के हरदोई पहुँचने तक गर्भवती महिला ने शिशु को जन्म दे दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची जीआरपी के कॉन्स्टेबल इमरान खान व एक महिला आरक्षी ने बच्चें को गोद मे लेकर एम्बुलेंस की सहायता से हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहाँ जच्चा और बच्चा दोनों की स्वस्थ है।

चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जा रही 15012 एक्सप्रेस से हरदोई आ रही तहसील मिश्रिख जनपद सीतापुर की रहने वाली किस्मती पत्नी रूप चंद को ट्रेन के शहजहांपुर निकलते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला के यात्रा कर रहे उसके पति ने प्रसव पीड़ा की सूचना जीआरपी कंट्रोल को दी। ट्रेन के एग्वा स्टेशन निकलते समय महिला को प्रसव हो गया।जीआरपी में कार्यरत कांस्टेबल इमरान खान व महिला आरक्षी ने 9 बजकर 50 मिनट पर हरदोई पहुँची महिला को अकुशल ट्रेन से उताकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ जच्चा व बच्चा दोनों की सकुशल है।

जीआरपी थाना प्रभारी रेहान खान ने बताया कि सीतापुर जाने के लिए 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस में बैठी थी। एग्वां स्टेशन पर महिला को प्रसव हुआ था जिसकी सूचना कंट्रोल द्वारा मिली थी महिला व उसके नवजात शिशु को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहाँ दोनों लोग स्वस्थ है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला