ठगी पीड़ित परिवारों ने जमकर किया प्रदर्शन, डीएम और एसपी से मुकदमा दर्ज कर पैसा वापस करवाने की मांग

ठगी पीड़ित परिवारों ने जमकर किया प्रदर्शन, डीएम और एसपी से मुकदमा दर्ज कर पैसा वापस करवाने की मांग

Published : Sep 25, 2022, 02:55 PM IST

यूपी के हरदोई में ठगी से पीड़ित परिवारों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम और एसपी से मुकदमा दर्ज कर पैसा वापस करवाने की भी मांग की गई। लोगों की जमकर नाराजगी वहां देखने को मिली। 

हरदोई: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कई कंपनियों की ठगी को लेकर शिकायत की है। कई कंपनियों द्वारा जमाकर्ताओं से ठगी की गई है, और उनका रुपया वापस नहीं हो रहा है। इस को लेकर संयोजक मदनलाल के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया है। पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के अधिकारी को सौंपा है। जिसमें उन्होंने सहारा इंडिया परिवार, पर्ल्स, कल्पतरू, साईं प्रकाश, समृद्ध जीवन, अनंत निधि, टोगो, बाइक बोट व अन्य ठग कंपनियों द्वारा जनपद के हजारों जमाकर्ताओं से ठगी की गई है। संयोजक मदन लाल ने ज्ञापन के माध्यम से ठगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है, और कहा कि जनपद में अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून 2019 बड्स एक्ट व यूपीपीआईडी एक्ट 2016 के तहत पीड़ितों का भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के संयोजक ने कहा कि अगर हजारों जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं होता है तो इस स्थिति में सत्याग्रह किया जाएगा। संयोजक मदन लाल ने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा है।
संयोजक व दर्जनों पदाधिकारियों ने सलंग्न आवेदन पत्रों का अवलोकन करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि संबंधित थाना अधिकारी को निर्देशित कर ठगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, ठगी व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करें, और यूपी शासन के 12 नवंबर 2021 की संलग्न छायाप्रति की अधिसूचना के अनुसार ठगी पीड़ित आवेदकों के आवेदन स्वीकार कर भुगतान कराने की मांग की है। संयोजक मदन लाल ने कहा कि अगर ठगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026