'मैं कहीं की न रही, मेरी मौत के बाद उसे भी देना सजा' लिखकर युवती ने किया सुसाइड का प्रयास

'मैं कहीं की न रही, मेरी मौत के बाद उसे भी देना सजा' लिखकर युवती ने किया सुसाइड का प्रयास

Published : Oct 08, 2022, 11:00 AM IST

यूपी के हरदोई में एक युवती ने सुसाइड का प्रयास किया। युवती ने सुसाइड नोट में प्रेमी के नाम का जिक्र करते हुए लिखा कि वह अब कहीं की भी नहीं रही। उसे प्यार में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए गए और फिर गर्भपात भी करवाया गया। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली इलाके के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने अपने ही प्रेमी द्वारा प्यार में मिले धोखे से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया है। इस दौरान युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का हाल जाना और मामले की छानबीन में जुट गई है।

युवती ने अपने ही प्रेमी पर प्यार में धोखा देते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में युवती ने अपने ही गांव निवासी प्रेमी नवीन पांडे पर आरोप लगाया कि उसने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान प्रेमी द्वारा उसका गर्भपात भी कराया गया। युवती का आरोप है कि अब प्रेमी उससे शादी करने से इंकार कर रहा था, जिस से आहत होकर युवती ने बीते 5 अक्टूबर को स्थानीय थाने पर एक शिकायत भी की थी, जिसमें युवती ने प्रेमी को दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई ना होने की वजह से युवती ने आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पूर्व में दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने अपने ही परिजनों पर घर में न घुसने देने का भी आरोप लगाया था। 

सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा कि मैं किसी को प्यार करती हूं और अगर मेरी शादी उससे नहीं हुई तो मैं अपनी जान दे दूंगी और मेरी इज्जत के साथ खेला है। उसने और पूरे गांव में मेरी बहुत इज्जत उड़ गई है और मेरे भाई की कोई गलती नहीं है, सर जी। मेरे मौत के बाद उसको सजा देना… क्योंकि मेरी इज्जत के साथ मजाक किया उसने। अब या तो मेरी शादी उससे करो या तो मैं अपनी जान दे दूंगी और उस लड़के का नाम नवीन पांडे है। नवीन पांडे मेरी मौत की वजह है और मेरे भाई की कोई गलती नहीं है। मैं कहीं की नहीं रही ना घर की ना घाट. बोलो मैं…कहां जाऊं। बहुत परेशान किया है उसने। अब या तो मुझसे शादी करनी पड़ेगी या मैं अपनी जान दे दूंगी।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!