हरदोई: जंगल में फांसी ले लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप 

हरदोई: जंगल में फांसी ले लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप 

Published : Dec 08, 2022, 11:04 AM IST

हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में भैंस चराने गयी एक किशोरी क़् फाँसी के फंदे पर शव लटका देख इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। 

हरदोई के टड़ियांवा थाना क्षेत्र में भाई के साथ खेत में मवेशी चराने गई किशोरी का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटकते मिला। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

दरअसल टड़ियावां थाने के बाबूपुर कचनारी निवासी मंजू का शव गांव के निकट जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। किशोरी के बहनोई सोनपाल ने बताया कि उसकी पत्नी ज्ञानवती प्रधान है और वह ससुराल में ही रहता है। बताया कि मंजू अपने भाई पंकज के साथ घर से कुछ दूरी पर मवेशियों को चराने गई थी पंकज मंजू को कुछ देर बाद वहीं पर छोड़ कर घर लौट गया जब वह खेत पर वापस पहुंचा तो वहां मंजू नहीं थी। उसने आसपास उसे खोजा पर वह नहीं मिली इस पर परिवार को सूचना दी। काफी देर खोजबीन के बाद उसका शव बाग में एक पेड़ से लटका मिला। सोनपाल ने बताया कि मंजू के पैर रस्सी से बधे थे। उसने मंजू की रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला