ये कैसी आशिकी...?, शर्मनाक वारदात को अंजाम, ग्रामीणों ने जताई इस बात की आशंका

ये कैसी आशिकी...?, शर्मनाक वारदात को अंजाम, ग्रामीणों ने जताई इस बात की आशंका

Published : Dec 16, 2022, 05:53 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच-पड़ताल करने में जुट गई है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के एक गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक युवती की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है। सिरफिरे आशिक ने युवती की छत पर उसके सर पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के थाना बेहटा गोकुल के ग्राम कोडरा सरैया का है। यहां के निवासी 20 वर्षीय उमेश कुशवाहा पुत्र रविशंकर ने अपने पड़ोस में रहने वाले जय नारायण कुशवाहा की 18 वर्षीय पुत्री दीपमाला को शुक्रवार की दोपहर गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना के पीछे मोटिव प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया है। घटना की पड़ताल और गहनता से शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई