हरदोई: 23 सेकेंड में युवक को पड़े 48 डंडे और 13 थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

हरदोई: 23 सेकेंड में युवक को पड़े 48 डंडे और 13 थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Published : Dec 17, 2022, 12:12 PM IST

यूपी के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दबंगों द्वारा युवक की पिटाई की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस से एक्शन की मांग की गई है। 

हरदोई: शहर कोतवाली इलाके में कार सवार दबंगो की सरेशाम गुंडई देखने को मिली है। करीब आधा दर्जन दबंगो ने यहां एक युवक की पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 23 सेकंड के वीडियो में कार सवार दबंगो ने युवक के 48 डंडे, 13 थप्पड़ और 8 लाते मारी है।

दबंगो के हमले में युवक बुरी तरह घायल हुआ है। जिसके बाद युवक ने सूचना पुलिस को दी। युवक की शिकायत पर पुलिस मामले के जांच में जुटी है। शहर कोतवाली के कैनाल रोड गिप्सनगंज निवासी कौशल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सुभाषनगर निवासी लकी गुप्ता ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। वह बाइक से देर रात गल्ला मंडी आढ़त से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान कार सवार दबंगों ने उसे रॉयल होटल के पास रोक कर लाठी डंडे, हॉकी और लात घूंसो से मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीड़ित का सर फट गया और उसके अंदरूनी काफी चोटे आई है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। कार सवार दबंगों की दबंगई पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसको पीड़ित ने वायरल किया है।

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?