कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर GST टीम का छापा, व्यापारियों में हड़कंप, जाहिर की नाराजगी 

कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर GST टीम का छापा, व्यापारियों में हड़कंप, जाहिर की नाराजगी 

Published : Dec 08, 2022, 11:39 AM IST

हरदोई में जीएसटी टीम की छापेमारी लगातार जारी है। तीसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर कई व्यापारियों के यहां छापा डाला गया। छापेमारी की इस घटना से जिला मुख्यालय के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

जीएसटी की टीम ने जिला मुख्यालय पर सिनेमा रोड स्थित दो प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। जीएसटी की  टीम ने तमाम अभिलेखों को खंगाला तथा कुछ को अपने साथ ले गई। इसके बाद टीम ने मुन्ने मियां चौराहे पर एक थोक व्यापारी के यहां छापामार कार्रवाई की । नगर में हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर इधर-उधर हो लिए  ।

बताते चलें जिले में जीएसटी की टीम पिछले तीन दिनों से छापामारी कर रही है। मंगलवार को जीएसटी टीम ने पिहानी के कई व्यापारियों के अभिलेख खंगाले सोमवार को मल्लावा में तथा बुधवार को टीम ने जिला मुख्यालय पर कई प्रतिष्ठानों के यहां कार्रवाई की है इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि व्यापारियों ने जीएसटी के इस टीम के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की टीम व्यापारियों को डराने का काम कर रही है साथ ही दबी जुबान से उन्होंने वसूली करने के भी आरोप लगाए हैं। व्यापारी संगठन के नेता विमलेश दीक्षित ने कहा की जनपद भर के अलग-अलग कस्बों से जीएसटी टीम की छापेमारी के बाद उनकी शिकायतें आई हैं अगर वक्त रहते जीएसटी टीम ने व्यापारियों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो व्यापारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?