टायर फटने के बाद जेसीबी से जा टकराई तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का भयानक मंजर 

टायर फटने के बाद जेसीबी से जा टकराई तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का भयानक मंजर 

Published : Oct 04, 2022, 12:10 PM IST

यूपी के हरदोई में एक तेज रफ्तार कार जेसीबी से जा टकराई। कार का टायर फटने के बाद हुए इस हादसे में डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 

हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से बैंक ऑफ इंडिया (BOI ) के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। हादसे की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलती हुई सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी में टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कटवाकर अंदर फंसे डिप्टी मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

इस पूरे मामले में मृतक के शव का पंचायतनामा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। देहात कोतवाली इलाके के कोरिया गांव के पास की यह घटना है। दरअसल, शाहजहांपुर जिले के रहने वाले कमलेश कुमार बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम ऑफिस में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात हैं। कमलेश कुमार सोमवार को शाहजहांपुर से हरदोई आ रहे थे। रास्ते में हरदोई शाहजहांपुर रोड पर कोरिया गांव के पास अचानक उनकी अल्टो कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद तेज स्पीड में सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी में जाकर टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे डिप्टी मैनेजर को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। 
 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!