हरदोई: बुलडोजर पर निकली कांवड़ यात्रा, 50 फीट की ऊंचाई पर हुआ डांस, भगवान शिव की वेशभूषा में रहे भक्त

हरदोई: बुलडोजर पर निकली कांवड़ यात्रा, 50 फीट की ऊंचाई पर हुआ डांस, भगवान शिव की वेशभूषा में रहे भक्त

Published : Aug 08, 2022, 12:20 PM IST

हरदोई में बम-बम भोले के जयघोष के साथ में कांवड़ यात्रा निकली। इस दौरान वहां घोड़े, हाथी और ऊंट पर मनमोहक झांकियां देखने को मिली। इस बीच बुलडोजर से कांवड़िए जल लेने के लिए राजघाट पर गए। 

हरदोई की नवीन गल्लामंडी से आज व्यापारियों ने बम-बम भोले के जयघोष के साथ भव्य कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा में लोगों को हाथी, घोड़े, ऊंट समेत कई मन मोहक झांकियां देखने को मिली। कावड़ यात्रा के दौरान बुलडोजर लेकर कांवड़िए गंगा जल लेने राजघाट पर गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि गल्लामंडी से चलकर बिलग्राम के राजघाट तक कावड़ यात्रा जाएगी। यह कावड़ यात्रा लगभग 2 किलोमीटर लंबी हैं। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं।नवीन गल्ला मंडी की कावड़ यात्रा में गाने बाजे की धुन पर शिव भक्त जमकर नाचे। कांवड़ यात्रा मैं भगवान शिव की वेशभूषा धारण किए शिव भक्त नजर। रंगमंच कलाकारों ने भी कांवड़ यात्रा में जमकर समा बांधा। कांवड़ यात्रा देखने को लेकर लोग अपने घरों की छत बालकनी और फुटपाथ पर भारी संख्या में जमा रहे। इस दौरान पुलिस भी अलर्ट रही।

कांवड़ यात्रा के दौरान क्रेन पर लगभग 50 फीट ऊपर रंगमंच के कलाकारों ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया। रंगमंच के कलाकारों के नृत्य को लोगों ने खूब पसंद किया। जेसीबी पर हो रहे नृत्य को देखने के लिए लोग अपनी छतों पर पहुंच गए और नृत्य का जमकर लुफ्त उठाया। प्रमुख चौराहे पर बुलडोजर को ऊपर उठाकर रंगमंच के कलाकारों का नृत्य हुआ। नवीन गल्ला मंडी की कावड़ यात्रा में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिली। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के हाथ में लगभग 75 फिट लंबा तिरंगा झंडा देखने को मिला। कावड़ियों के हाथ में तिरंगा झंडा कांवड़ यात्रा की शोभा को बढ़ा रहा था। 75 फीट लंबे तिरंगे ने लोगों को आकर्षित किया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला