मेला देखने गए युवकों के साथ दबंगों ने की मारपीट, मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से चलाए लाठी-डंडे

मेला देखने गए युवकों के साथ दबंगों ने की मारपीट, मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से चलाए लाठी-डंडे

Published : Aug 09, 2022, 01:11 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में मेला देखने के आए युवकों के साथ मामूली बात पर दबंगों ने मारपीट की। दबंगों ने युवकों को लाठी-डंडे के अलावा लात-घूसे से भी खूब मारा। शहर के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर का पूरा मामला है।

हरदोई: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों मामूली बात को लेकर विवाद के कई मामले सामने आए है। इसी कड़ी में यूपी के हरदोई जिले में मेला देखने गए युवकों के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। दोनों के बीच विवाद आइसक्रीम खाने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने बेरहमी से मारपीट की। दबंगों ने युवकों को लाठी-डंडों, लात-घूसों से जमकर पीटा। यह पूरा मामला शहर के मल्लावां थाने के ग्राम दारापुर का है। 

आपको बताते चलें कि संदीप कुमार पुत्र कोलिये निवासी नेवादा महमूद मजरा गोसवा ने मल्लावां कोतवाली में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह मेला देखने गए था। जहां पर आइसक्रीम खाते समय पास में खड़े ध्रुव पुत्र रामधार के ऊपर उसकी कुछ बूंदे गिर गई। जिससे नाराज दबंग किस्म के युवकों ने उन्हें लाठी-डंडों और लात घुसा से बेरहमी से मारा। इस वारदात की शिकायत उनके द्वारा संबंधित थाने में कर दी गई है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी बघौली विशाल जयसवाल ने बताया की प्रकरण में शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'