हरदोई में बच्चा चोर समझकर भीड़ ने चाइल्ड लाइन टीम को घेरा, चौकी में घुसकर सभी ने बचाई जान

हरदोई में बच्चा चोर समझकर भीड़ ने चाइल्ड लाइन टीम को घेरा, चौकी में घुसकर सभी ने बचाई जान

Published : Sep 07, 2022, 04:34 PM IST

यूपी के हरदोई में बच्चा चोर समझकर भीड़ ने चाइल्ड लाइन की टीम को घेर लिया। इस बीच किसी तरह से टीम के सदस्यों ने मंदिर में घुसकर अपनी जान बचाई। जब लोगों को पूरी सच्चाई पता लगी तो वहां से खिसकने लगे। 

हरदोई में चाइल्ड लाइन 1098 की टीम को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने घेर लिया। टीम किसी तरह रेलवे गंज पुलिस चौकी पहुंची। भीड़ वहां भी पहुंच गई। वहां भीड़ ने पुलिस चौकी को घेरते हुए खूब हंगामा काटा। बवाल होता देख वहां तमाशबीन लोग भी इकट्ठा होने लगे। आखिरकार जब सारी सच्चाई सामने आते ही हंगामा कर रही भीड़ वहां से खिसक गई।
दरअसल मामला कुछ ऐसा था कि दो बच्चे उनके घर वालों को सुपुर्द करने के लिए बरेली से यहां चाइल्ड लाइन भेजे गए थे। जिन्हें मंगलवार को उनके गांव नवाबगंज थाना साण्डी ले जाया गया। जहां पर कुछ लोगों ने उन दोनों बच्चों की पहचान भी की थी। लेकिन किसी ने उन बच्चों को लेने के लिए हां नहीं की। वहां पर बताया गया था कि इन दोनों बच्चों के घर वाले करीब आठ सालों से कही चले गए। मकान भी खण्डहर हो चुका था। चाइल्ड लाइन के इंचार्ज अनूप तिवारी ने बताया है कि टीम दोनों बच्चों वापस अपने साथ ले कर लौट आई। बच्चों को लखनऊ भेजने के लिए अनुमति ज़रूरी होती है। इस लिए टीम शहर आ कर ठहर गई। इसी बीच दोनों बच्चे गाड़ी से कूद कर भागने लगे। गाड़ी के ड्राइवर ने कोतवाली देहात के प्रगतिनगर के पास से दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच वहां आसपास मौजूद कुछ लोगों को लगा कि बच्चों को चुरा कर ले जाया जा रहा है। फिर क्या था, भीड़ ने चाइल्ड लाइन की टीम को घेर लिया। टीम वहां से किसी तरह रेलवे गंज पुलिस चौकी पहुंची। भीड़ वहां भी पहुंच गई और चौकी को घेरते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक हुए हंगामे के बीच जब सच्चाई सामने आई तो हंगामा कर रही भीड़ एक-एक कर वहां से खिसकने लगी।

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas