कस्तूरबा विद्यालय में दो दर्जन से अधिक छात्राएं हुई बीमार, स्वास्थ्य मेले में टैबलेट खाने के बाद बिगड़ी हालत

कस्तूरबा विद्यालय में दो दर्जन से अधिक छात्राएं हुई बीमार, स्वास्थ्य मेले में टैबलेट खाने के बाद बिगड़ी हालत

Published : Sep 19, 2022, 03:03 PM IST

यूपी के हरदोई में छात्राओं की तबियत अचानक ही बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिम्मेदारों का कहना है कि स्वास्थ्य मेले में छात्राओं को दवा दी गई थी शायद उसी से उनकी तबियत बिगड़ी। 

हरदोई के पिहानी कस्बे में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं कि अचानक हालत खराब हो गई। यहां दो दर्जन से अधिक बालिकाओं को उल्टी व जी मिचलाने की शिकायत होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से 2 को हरदोई के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पिहानी पर रविवार की रात बालिकाओं को खाना खाने के बाद जी मिचलाना व चक्कर आने की शिकायत होने लगी। कई बालिकाओं को उल्टियां भी शुरू हो गई। आनन-फानन में  वार्डन ने बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर भर्ती कराया गया।

आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर लगभग 30 छात्राओं का उपचार चल रहा है। जिनमें से 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हरदोई के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं कस्तूरबा विद्यालय के डीसी अविनाश पांडे का कहना है कि पिहानी में स्वास्थ्य मेला लगा था, वही कस्तूरबा की छात्राओं को कैल्शियम व एल्बेंडाजोल की दवाएं दी गई थी। शायद उसी के प्रभाव से बालिकाओं को यह परेशानी हुई है, फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'