सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात बच्चा, मासूम को इस तरह से देखकर हर कोई रह गया दंग

सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात बच्चा, मासूम को इस तरह से देखकर हर कोई रह गया दंग

Published : Oct 12, 2022, 11:15 AM IST

यूपी के जिले हरदोई में सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात बच्चा मिला। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। राहगीरों ने बच्चे की रोने की आवज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में एक नवजात बच्चा झाड़ियों में पड़ा मिला है। इलाके के लोगों को जब बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए नवजात को मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नकटौरा पुलिया से बरवन मार्ग पर सड़क के किनारे झाड़ियों में एक झोले में नवजात शिशु पड़ा हुआ था। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को उठाया और वहां पर मौजूद बुजुर्ग महिला ने बच्चे को गोद में ले लिया। पुलिस बच्चे के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले आयी जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि कि बच्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है फिर भी आगे के परीक्षण के लिए बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह के लिए हरदोई मेडिकल कालेज को रिफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस के साथ आई मिरकापुर थाना हरपालपुर निवासी दुलारी पत्नी हरिश्चंद्र ने बच्चे को संभाल रही है और बच्चे को पालने के लिए कह रही है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'