मक्खियों की वजह से टूट रहे रिश्ते, धरने पर बैठे ग्रामीण, SDM ने नहीं सुनी समस्या 

मक्खियों की वजह से टूट रहे रिश्ते, धरने पर बैठे ग्रामीण, SDM ने नहीं सुनी समस्या 

Published : Dec 08, 2022, 11:34 AM IST

हरदोई में मक्खियों की वजह से लगातार ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आऱोप हैं कि मक्खियों की वजह से उनके रिश्ते टूट रहे हैं। जिन लोगों की शादियां हो चुकी हैं उनकी पत्नियां भी मायके जा रही हैं। 

हरदोई: बेनीगंज इलाके में पोल्ट्री फार्म में मक्खियों की परेशानी की बात कहते हुए ग्रामीणों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उनका कहना है कि मक्खियों के कारण रिश्ते बनने से पहले ही टूट रहे हैं, और जिन युवाओं की शादी हो गई थी उनकी पत्नियां मायके जा रही है। 14 दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या तक पूछने नहीं गए।
ग्रामीणों का कहना है कि हर समय मक्खियां परेशान करती रहती है। खाना बनाने से लेकर खाने तक पर हर समय मक्खियों का आतंक रहता है। इससे बीमारियां भी फैल रही है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार रहते हैं। बढ़ईयनपुरवा के शारदा, अनुज सहित दस लोगों की पत्नियां अपने मायके चली गई हैं। मक्खियों के कारण बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है, जो भी लड़के वाले देखने के लिए आते हैं तो मक्खियों का झुंड मिठाई आदि खाने की वस्तुओं पर बैठ जाती है। इससे लड़के वाले शादी से इन्कार कर चले जाते हैं। जब मक्खियों की समस्या से निजात नहीं मिला तो गांव के लोग धरने पर बैठ गए। 14 दिनों से लगातार गांव के लोग धरने पर बैठे हुए हैं। एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला ने बुधवार को पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया और 15 मिनट में ही वापस लौट गई। एसडीएम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या को नहीं सुना, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हालांकि एसडीएम ने कहा कि स्थलीय जांच की जा चुकी है, अब इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। इसके संबंध में जो भी निर्देश मिलेंगे उनका पालन कराया जायेगा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला