हरदोई: कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक निकलने लगा धुआं, RPF दारोगा की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

हरदोई: कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक निकलने लगा धुआं, RPF दारोगा की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

Published : Dec 21, 2022, 03:13 PM IST

यूपी के हरदोई में कोयला लदी मालगाड़ी से धुआं निकलने का मामला सामने आया। आनन-फानन में आरपीएफ दारोगा के द्वारा इस मामले की सूचना दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। 

सुल्तानपुर से होकर हरदोई पहुंची कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे से धुआं निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया। हरदोई के प्लेटफार्म नंबर दो पर कोयला लड़ी खड़ी मालगाड़ी से धुआं निकलते देख गश्त पर मौजूद आरपीएफ के उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने आनन फानन में इसकी सूचना दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के 19वें डिब्बे से धुआं निकल रहा है। वहीं मामले को लेकर स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्या द्वारा दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची दमकल ने मालगाड़ी के डिब्बे से निकल रहे धुंए पर काबू पाया। इस दौरान रेल प्रशासन द्वारा लगभग 30 मिनट का मेगा ब्लॉक भी लिया गया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्य ने बताया कि झारखंड के पाकुर रेलवे स्टेशन से कोयला लेकर पंजाब के रोहपड रेलवे स्टेशन जा रही मालगाड़ी हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर आकर खड़ी हुई थी। स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ के उपनिरीक्षक संजीव कुमार द्वारा माल गाड़ी के 19 वी बोगी से धुआं निकलने की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पहुँची दमकल विभाग की गाड़ी ने 10 बजकर 55 मिनट पर 15073 अप त्रिवेणी एक्सप्रेस के हरदोई से जाने के बाद 11 बजे कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी से निकल रहे धुंए पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया। लगभग 15 मिनट बाद बोगी से निकल रहे धुंए पर काबू पा लिया गया। 
 

05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही