हैरानी भरा मामला, बच्चे को क्लास में बंद कर गए टीचर

हैरानी भरा मामला, बच्चे को क्लास में बंद कर गए टीचर

Published : Dec 16, 2022, 01:15 PM ISTUpdated : Dec 16, 2022, 01:16 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में छुट्टी के बाद मासूम को क्लास में बंद कर टीचर चले गए। जब रोने की आवाज सुनी तो परिजन खोजते हुए पहुंचे और तब जाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। यह मामला शहर के बेहंदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसूलपुर का है।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में बेंहदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुर बम्हनान में स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने नया कारनामा कर दिया है। यहां कक्षा एक का छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गया था। छुट्टी होने पर विद्यालय के अध्यापकों ने छात्र को कमरे में ही बन्द कर ताला डाल कर घर चले गए। छुट्टी होने पर छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे। तकरीबन 5 बजे के करीब विद्यालय के कक्ष से रोने की आवाज आई तो गांव वालों ने जाकर देखा कि छात्र कक्षा में बंद है। परिजनो ने अध्यापक को बुलाकर तत्काल परिसर का ताला खुलवा कर छात्र को बाहर निकलवाया छात्र काफी डरा सहमा हुआ है।

बेहंदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुर  निवासी रमेश ने बताया की उसका 6 वर्षीय पोता विनय पढ़ने के लिए गांव के स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बम्हनान में गया था। छुट्टी होने पर विद्यालय के जिम्मेदारों ने बच्चे को कक्ष में बंद कर घर चले गए छुट्टी होने के बाद जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो इधर-उधर तलाश की। काफी खोजबीन के बाद कहीं सुराग नहीं लगा। शाम करीब 5 बजे विद्यालय कक्षा से रोने की आवाज आई तो ग्रामीणों ने जाकर देखा कि स्कूल से बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। विद्यालय की बाउंड्री को कूदकर विनय के चाचा योगेश ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनका भतीजा कमरे में जोर जोर से रो रहा था।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई