अजगर निकलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप, जानिए क्यों रेस्क्यू करने पहुंची टीम हुई हैरान

अजगर निकलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप, जानिए क्यों रेस्क्यू करने पहुंची टीम हुई हैरान

Published : Dec 10, 2022, 12:31 PM IST

यूपी के हरदोई में अजगर निकलने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। मामले को लेकर वन विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू किया और बताया कि यह रसैल वाइपर है। 

हरदोई: माधौगंज इलाके में अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। 10 फीट लंबा अजगर देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया है।

सुबह खेतों की तरफ जाते हुए रमेश ने एक बड़ा सांप देखा। जिससे वह डर गया और दहशत में आ गया। जिसकी सूचना पर गांव के अन्य लोग जमा हुए। गांव के लोगों ने कहा कि यह तो अजगर है। गांव के लोग अजगर का नाम सुनकर दहशत में आ गए। सहिजना के ग्राम प्रधान ने जिसकी सूचना माधौगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी की सूचना पर वन विभाग की टीम सहिजना गांव पहुंची। जहां वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया और अपने साथ ले गई है। 

वन विभाग टीम के सेक्शन प्रभारी ऋषभ सिंह व सोमनाथ शुक्ला ने बताया कि अजगर नहीं रसैल वाईपर है। जो कि जहरीला प्रजाति का सांप है, इसको रेस्क्यू कर बोरे में बंद कर लिया गया है। इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा, अभी रसैल वाईपर 1.5 किग्रा. का बच्चा है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला