हरदोई: गांव वालों ने रात में स्कूल में किया ऐसा कारनामा, सुबह होते ही भाग खड़े हुए बच्चे

हरदोई: गांव वालों ने रात में स्कूल में किया ऐसा कारनामा, सुबह होते ही भाग खड़े हुए बच्चे

Published : Dec 14, 2022, 01:16 PM IST

यूपी के हरदोई में ग्रामीणों ने बच्चों को विद्यालय में बंद कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों ने जब ये नजारा देखा तो वह स्कूल से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि पशु उनकी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। 

हरदोई: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया में देर रात से ग्रामीणों ने परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर 300 आवारा जानवर बंद कर दिए। सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणो ने उन्हें गेट के बाहर कर दिया। स्कूल पहुंचे छात्र आवारा पशु देखकर धीरे धीरे घर भाग गए। शिक्षक पूरे समय तक गेट के बाहर बैठे रहे। लेकिन तब तक समस्या जस की तस बनी रहीं। ग्रामीणों ने काफी समय से परेशानी होने की बात कही है। किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से फसल की पैदावार नहीं हो रही है और घर के नौजवान बाहर कमाने जा रहे है। जिससे घर में बहुएं सधवा होते हुए विधवा की जिंदगी जी रही है। 

प्रधानाध्यापक प्रीति दीक्षित ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र व हरियावां ब्लॉक के ग्राम खेरिया में आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने देर रात प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सैकड़ों पशुओं को बंद कर दिया। सुबह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक व बच्चे स्कूल पहुंचे तो स्कूल के अंदर सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु भरे हुए थे। जिसको देखकर शिक्षक और बच्चे भयभीत दिखे। शिक्षकों ने स्कूल में जाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। साथ ही साथ बच्चों को भी अंदर घुसने नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे इलाके में सैकड़ों बीघा गेहूं व अन्य फसल आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दी है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला