ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर गांव में लगाया था चक्कर, खुन्नस निकालने के लिए महिला के साथ की ऐसी हरकत

ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर गांव में लगाया था चक्कर, खुन्नस निकालने के लिए महिला के साथ की ऐसी हरकत

Published : Oct 27, 2022, 12:16 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में खुन्नस निकालने के लिए महिला को इस कदर पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति का आरोप है कि एक साल पहले आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी तो ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में चक्कर लगवाया था।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के सुरसा इलाके में दबंगो ने एक महिला से जमकर मारपीट की है। जिसमें पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सुरसा थाना क्षेत्र के दहिंती सलकूपुर में दबंगो ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रामप्यारी पत्नी परमाईलाल सरोज की मौत हो गई। 

मृतका के पति परमाईलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया है कि रंजिशन गांव के ही राम लड़ैते, होरीलाल, सुशील संतराम ने रामप्यारी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका शौच के लिए गई थी और इसी दौरान चारों आरोपियों ने पकड़कर उसके साथ मारपीट की। जिसमें रामप्यारी के चेहरे और सिर पर चोटे आई है। मृतका के भतीजे ने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी मम्मी रामप्यारी खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान रामलड़ैते, होरीलाल, सुशील, संतराम आ गए, जोकि रामप्यारी से पहले से रंजिश मानते थे। 

आरोपियों ने एक वर्ष पूर्व रामप्यारी से छेड़छाड़ करते हुए उठाने की धमकी दी थी। जिसके बाद गांव के लोगों ने इन चारों आरोपियों को जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया था। इसके बाद गांव के लोगों ने कहा कि इन्हें माफ कर दिया जाए। इसी को लेकर रामप्यारी से आरोपी रंजिश मानते थे। महिला से बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे घेरकर मारापीटा। जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि रंजिशन मारपीट में एक महिला की मौत हुई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जायेगी, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला