सपा कार्यालय पर काम करने वाली महिला ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- इस वजह से नौकरी से निकाला 

सपा कार्यालय पर काम करने वाली महिला ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- इस वजह से नौकरी से निकाला 

Published : Aug 05, 2022, 12:58 PM IST

हरदोई में सपा कार्यालय में काम करने वाली महिला ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि मामले में डिंपल यादव से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

हरदोई में सपा कार्यालय में साफ सफाई का काम करने वाली महिला ने सपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष उस पर गंदी नियत रखते थे और अपने घर में काम कराना चाहते थे। जिलाध्यक्ष की गंदी नियत के चलते महिला ने जब घर में काम करने से इनकार किया तो उसे कार्यालय से नौकरी से निकाल दिया गया और अब उसका कार्यालय में बंद गृहस्थी का सामान भी नहीं दिया जा रहा है। उत्पीड़न के खिलाफ महिला ने लखनऊ जाकर डिंपल यादव और पुलिस से भी मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला सपा कार्यालय के बाहर चारपाई डालकर इंसाफ की मांग कर रही है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

हरदोई जिले में बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए चलाए गए अभियान के तहत जिला सपा कार्यालय पहुंचे सपा नेता पूर्व मंत्री आरके चौधरी और पूर्व एमएलसी सुनील यादव के सामने एक महिला ने अपना दुखड़ा सुनाया। 40 वर्षीय महिला का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से वह सपा कार्यालय में रहकर साफ सफाई का काम करती थी। वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू और उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल उस पर गंदी नियत रखते थे,उन्होंने अपने घर में उससे साफ सफाई करने के लिए कहा। महिला के मुताबिक उनके गंदी नियत रखने के कारण उसने घर में साफ सफाई करने से इंकार कर दिया तो सपा जिलाध्यक्ष ने उसे नौकरी से निकाल दिया और अब कार्यालय में रखा उसका गृहस्थी का सामान भी नहीं दे रहे हैं। वहीं उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने उसके साथ जमकर गाली-गलौज की।सपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उत्पीड़न के खिलाफ महिला ने लखनऊ जाकर डिंपल यादव से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की,लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस से भी इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।महिला ने बताया कि सपा नेता ने उसका सामान भी रख लिया है लिहाजा बीते 6 दिनों से वह समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर चारपाई डालकर भूखी प्यासी इंसाफ की आस लगाए बैठी है,महिला की मांग है कि जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'