निषाद समाज की जनसभा में सुनिए अमित शाह का बड़ा ऐलान

निषाद समाज की जनसभा में सुनिए अमित शाह का बड़ा ऐलान

Published : Dec 17, 2021, 06:34 PM ISTUpdated : Dec 17, 2021, 06:35 PM IST

अमित शाह ने कही कि सपा-बसपा का सूपड़ा साफ करेंगे, कांग्रेस का अकाउंट न खुले ऐसा काम करना है। पीएम मोदी और सीएम योगी का संदेश लेकर फिर से 300 पार का नारा देकर, विजय गाथा लिखना है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है, दूसरी तरफ बनारस में काशी विश्वनाथ धाम बन रहा है जो काशी धाम को उसका अस्तित्व वापस दिला रहा है।

लखनऊ: निषाद समाज और भाजपा की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ पहली संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि निषाद समाज के लिए आज आया हूं। आज इस मैदान में जहां प्रदेशभर से निषाद समाज उमड़ कर आया है वह बताता है कि भाजपा व निषाद पार्टी का गठबंधन 2022 के चुनाव में 300 पार करेगा। उन्होंने निषाद समाज से अपील की कि वह गली-गली जाकर मोदी का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मत्स्य के लिए हमने अलग से विभाग बनाया। मछुवारों को क्रेडिट कार्ड हमने बनवाया। आज मैं बताना चाहता हूं कि यूपी से सीएम योगी ने मफ़ियाओं को उखाड़ कर फ़ेक दिया है। पिछली सरकार माफियाओं का संरक्षण करती थी। 

कुछ दिन पहले ही दुनिया भर के लिए आस्था का प्रतीक बाबा विश्वनाथ धाम को हमने सजाया। सीएम योगी ने जिस तरीके से कोरोना का प्रबंधन किया वो सभी ने देखा। उन्होंने पिछड़ों के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाया। शाह ने कहा कि पिछले चुनाव में भी भाजपा व निषाद पार्टी का गठबंधन था। ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। इस बार फिर सरकार बनानी है। 

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का सूपड़ा साफ करेंगे, कांग्रेस का अकाउंट न खुले ऐसा काम करना है। पीएम मोदी और सीएम योगी का संदेश लेकर फिर से 300 पार का नारा देकर, विजय गाथा लिखना है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है, दूसरी तरफ बनारस में काशी विश्वनाथ धाम बन रहा है जो काशी धाम को उसका अस्तित्व वापस दिला रहा है। 

उन्होंने केंद्र में मत्स्य मंत्रालय के गठन, पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भगवान राम के वनवास में निषाद सबसे पहले साथ आए। उन्होंने निषाद-राम मैत्री की चर्चा करते हुए 2022 की जंग जीतने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज जब मैं यहां आया हूं तो आपको याद दिलाना चाहता हूं कि हमने भगवान श्री राम को तिरपाल में देखा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य मंदिर की नींव डाली। प्रधानमंत्री ने कहा था मेरी सरकार ग़रीबों, पिछड़ों और आदिवासियों को समर्पित होगी आप ही बताइए किसने आपके लिए योजनाए बनायी सिलिंडर किसने दिया, हर घर शौचालय किसने बनाया, हर घर में पानी किसने पहुंचाया।

सपा और बसपा ने सिर्फ़ अपनी जातियों के लिए काम किया। लेकिन मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया। पीएम मोदी ने आपके लिए आज अलग मंत्रालय बनाया। सपा और बसपा कहते थे हम पिछड़ों के लिए काम करते हैं, लेकिन पिछड़ों को संवैधानिक मान्यता देने का काम कभी नहीं किया। लेकिन भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का कार्य किया। 

सीएम योगी ने निषाद समाज के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने राम-निषाद मैत्री और राम मन्दिर निर्माण का उल्लेख कर फिर सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने आरक्षण सहित समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाया और भाजपा सरकार द्वारा पूरे किए जाने की उम्मीद जताई। मंच पर केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि उपस्थित रहे।

निषाद समाज महासभा में अमित शाह का दावा: यूपी में 300 से अधिक सीट जीतेगी NDA

05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
Read more