ज्ञानवापी मामले में अदालत में पूरी हुई सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की इस मांग के बाद बढ़ सकता है विवाद

ज्ञानवापी मामले में अदालत में पूरी हुई सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की इस मांग के बाद बढ़ सकता है विवाद

Published : Jul 12, 2022, 07:14 PM IST

मुस्लिम पक्ष ने आज की सुनवाई में जोर देते हुए जिला जज की अदालत में कहा कि यह मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है और उसे खारिज कर दिया जाए। इसके बाद हिन्दू पक्ष ने अपनी बहस शुरू की। कहा कि नमाज पढ़ने से कोई जगह मस्जिद नहीं हो जाती है। हमारा मुकदमा सुनवाई योग्य है। ज्ञानवापी प्रकरण में वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता है। 

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद-शृंगार गौरी  मामले में मुकदमे की पोषणीयता पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपनी बहस पूरी की और कानूनी नजीरें  भी पेश की हैं। मुस्लिम पक्ष ने जिला जज  की अदालत में कहा कि ज्ञानवापी मामले में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट  (स्पेशल प्रॉविजंस), 1991 लागू होता है। मतलब 1947 में आजादी के समय धार्मिक स्थलों की जो स्थिति थी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। मुस्लिम पक्ष ने एक बार फिर जोर देते हुए जिला जज की अदालत में कहा कि यह मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है और उसे खारिज कर दिया जाए। इसके बाद हिन्दू पक्ष ने अपनी बहस शुरू की। कहा कि नमाज पढ़ने से कोई जगह मस्जिद नहीं हो जाती है। हमारा मुकदमा सुनवाई योग्य है। ज्ञानवापी प्रकरण में वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता है। दलीलों को सुनने के बाद जिला जज की कोर्ट ने कहा कि आगे की सुनवाई बुधवार की दोपहर बजे से होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में अब हर दिन इस मामले में सुनवाई होगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'