लखीमपुर हादसाः घायलों के परिजनों का दर्द देख महिला कमिश्नर भी रोने लगीं-देखें VIDEO

लखीमपुर हादसाः घायलों के परिजनों का दर्द देख महिला कमिश्नर भी रोने लगीं-देखें VIDEO

Published : Sep 28, 2022, 04:44 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 12:14 PM IST

लखीमपुर हादसे में घायलों को हाल जानने के लिए आईएएस रौशन जैकब पहुंची। यहां घायलों को देखकर वह भावुक हो गई। उन्होंने घायल एक मरीज को तत्काल लखनऊ भिजवाने के लिए कहा। 

लखीमपुर खीरी- नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुए भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों में से 14 लोगों को जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर बुधवार की सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ। धौराहरा की तरफ से करीब 50 सवारियां लेकर लखनऊ जा रही डग्गामार बस को सामने से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पता ही नहीं चल रहा था कि कौन घायल है और किस की जान चली गई। जबरदस्त अफरा-तफरी के बीच घायलों को पुल से जिला अस्पताल लखीमपुर के लिए भेजा गया। यहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया को बताया कि हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग घायल हैं। जिनमें से 14 को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद कमिश्नर रोशन जैकब भी जिला अस्पताल पहुंची। इस भीषण हादसे के बाद जिला अस्पताल के इंतजाम कम पड़ गए। एक एक बेड पर दो दो घायलों को लिटाना पड़ गया। मृतकों में चार लोगों की शिनाख्त हो चुकी है इनमें अलीमुन (50) पठान वार्ड धौरहरा, सगीर (45) निवासी धौरहरा, मनु (14) पुत्र मथुरा धौरहरा व सुरेंद्र (42) फत्तेपुर धौरहरा हैं।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'