अनमय को बचाने की मुहिम का दिख रहा असर, बीजेपी के दो विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी लिखा पत्र 

अनमय को बचाने की मुहिम का दिख रहा असर, बीजेपी के दो विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी लिखा पत्र 

Published : Aug 30, 2022, 05:14 PM ISTUpdated : Aug 30, 2022, 06:42 PM IST

सुल्तानपुर के अनमय को बचाने की अपील का असर दिखाई दे रहा है। महज चार दिनों में ही सोशल मीडिया के माध्यम से 71 लाख से अधिक रुपए इकट्ठा हो गए हैं। इस बीच बीजेपी के दो विधायकों ने सीएम योगी को भी पत्र लिखा है। 

सुल्तानपुर में सात साल के अनमय को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम का असर देखने को मिल रहा है। चार दिनों में वाट्स एप, फेसबुक और फोन कॉल पर 71 लाख 66 हजार रुपये इकट्ठा किए गए हैं। वहीं सुल्तानपुर के बीजेपी विधायक के अलावा जौनपुर के भी दो विधायकों ने मुख्यमंत्री विवेकाधिकार कोष से मदद के लिए CM को पत्र लिखा है।
कोतवाली नगर के सौरमऊ स्थित बैंक कॉलोनी में अनमय का परिवार निवास करता है। अनमय को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी यानि SMA टाइप ONE नाम की बीमारी है। इस बीमारी का इलाज अमेरीका में मिलने वाले इंजेक्शन से ही संभव है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। ऐसे में लोगो ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया। सोमवार दोपहर तक 64 लाख 25 हजार रुपये तक उसके पिता के एकाउंट में पहुंचे थे जो रात बजे तक बढ़कर 71 लाख 66 हजार रुपये तक पहुंच गया था।
महज 12 घंटे में 7 लाख 41 हजार रुपये आए हैं। अब तक 29 दिनों में करीब 14189 लोगो ने अनमय की मदद की है। वहीं जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद मिश्र व शाहगंज विधायक सुरेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर विवेकाधिकार कोष से मदद करने का आग्रह किया है। दो दिन पूर्व सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भी आग्रह पत्र मुख्यमंत्री को भेजा था। स्वंय DM सुल्तानपुर रवीश गुप्ता इस संदर्भ में शासन को पत्र भेज चुके हैं।
अनमय के पिता सुमित कुमार सिंह बैंक कर्मचारी हैं मां अंकिता सिंह गृहणी हैं। अनमय के एक 5 साल की बहन है। करीब 3 माह पहले अनमय की शारीरिक ग्रोथ में कुछ कमी हुई, परिवार ने उसे दिल्ली के सर गंगा राम और एम्स जैसे बड़े अस्पताल में दिखाया। वहां पता चला कि अनमय को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी यानि SMA टाइप वन नाम की गंभीर बीमारी हो चुकी है। जो करोड़ो बच्चों में एकाध को ही होती है। इस बीमारी के लक्षण मात्र 6 माह में ही आने लगते हैं और 2 साल के भीतर ही बच्चे की मौत हो जाती है। इस बीमारी में जो इंजेक्शन लगता है उसमें एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है।

UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा