शामली में पूर्व चेयरमैन ने लोगों में बंटवाए दो ट्रक मुर्गे, कहा- गरीबो का माल है गरीबों के बीच जा रहा है

शामली में पूर्व चेयरमैन ने लोगों में बंटवाए दो ट्रक मुर्गे, कहा- गरीबो का माल है गरीबों के बीच जा रहा है

Published : Nov 15, 2022, 03:46 PM IST

नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बाद प्रत्याशियों में होड़ मच गई है। इस बीच शामली में पूर्व चेयरमैन का अनोखा कारनामा सामने आया। पूर्व चेयरमैन ने यहां दो ट्रक मुर्गे लोगों में बंटवाए। 

शामली जनपद में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बाद प्रत्याशियों में होड़ मची हुई है। चेयरमैन पद के प्रत्याशी अपने दावेदारी को लेकर अनोखे तरीके अपना रहे हैं। शामली जनपद के कस्बा कांधला के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने एक अनोखा कारनामा किया है। हाजी इस्लाम ने अपने लोगों के साथ मिलकर कस्बे में वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गे बंटवाए हैं। चेयरमैन पद के प्रत्याशी हाजी इस्लाम ने दो ट्रक में मुर्गे भरकर कस्बे के लोगों में खुलेआम बांटे हैं। चेयरमैन पद के प्रत्याशी द्वारा मुर्गे बांटने का यह लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया...और मुर्गे बांटने की चर्चा कस्बे मे तेजी से फैल रही है।

दरअसल यह तस्वीरें कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला की है। जहां पर 2006 से 2012 तक चेयरमैन रहे हाजी इस्लाम ने एक बार फिर कस्बे में चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में दावेदारी पेश की है। जिसको लेकर हाजी इस्लाम ने कस्बे में मुर्गे बंटवाए हैं। चेयरमैन पद के प्रत्याशी हाजी इस्लाम का कहना है कि कस्बे के लोगों ने उन्हें चेयरमैन पद पर चुना था जिस कारण आज वह अपने लोगों के बीच आए हैं और मुर्गे बांटकर लोगों का धन्यवाद कर रहे हैं। हालांकि पूर्व चेयरमैन इस्लाम ने चुनाव लड़ने की बात को दरकिनार कर दिया है। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!