नशे की हालत में कलयुगी पिता बना हैवान, मासूम को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट

नशे की हालत में कलयुगी पिता बना हैवान, मासूम को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट

Published : May 22, 2022, 08:16 PM IST

 उन्नाव की इस इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। नशे की लती युवक ने नशे की हालत में पत्नी को पीट रहा था , खुद की जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी तो नशेड़ी पिता ने 6 माह की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटककर जान ले ली। 

उन्नाव: यूपी के उन्नाव की इस इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। नशे की लती युवक ने नशे की हालत में पत्नी को पीट रहा था , खुद की जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी तो नशेड़ी पिता ने 6 माह की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटककर जान ले ली। मासूम की चीत्कार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो वहीं महिला भी घर पहुंच गई। जिगर के टुकड़े को निर्जीव शरीर देख मां को खुद को कोसते हुए रोइ जा रही है । पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है । 

मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम दहरेटा में बीती रात सुरेंद्र चौरसिया ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची शिवांसी  को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पत्नी पिंकी ने बताया सुरेंद्र आए दिन शराब पी कर मारपीट करता था । रात को भी उसने पहले मुझे मारा पीटा। बताया कि जब मारपीट से बचने के लिए कमरे से बाहर भागी तो  कमरे में सो रही बच्ची को पटक के मार दिया। पिंकी ने बताया दो और बच्चे जिनका नाम यश 8 वर्ष व आयु 7 वर्ष वो भी उसी कमरे में सो रहे थे। भीड़ आने से मौके से भाग गया । पिता की करतूत को जिसने भी सुना वह हत्यारे पिता को कोसते थक नहीं रहा है । पत्नी की तहरीर पर मौरावां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है । सीओ पुरवा पंकज सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं । जल्दी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!