हरदोई में मस्जिद के गेट पर लिखा गया 'जय श्री राम' एसपी ने बताया अराजकतत्वों ने क्यों की ऐसी हरकत

हरदोई में मस्जिद के गेट पर लिखा गया 'जय श्री राम' एसपी ने बताया अराजकतत्वों ने क्यों की ऐसी हरकत

Published : Sep 08, 2022, 04:02 PM IST

यूपी के हरदोई जनपद में मस्जिद के गेट पर जय श्री राम लिखकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

हरदोई: सांडी कस्बे के मस्जिद तंजीम के मैन गेट पर अराजक तत्वों ने गेरुआ रंग से जय श्री राम लिख दिया। जिससे पूरे कस्बे के विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अराजकतत्वों ने हिंसा भड़काने के लिए ऐसी हरकत को अंजाम दिया हैं। सूचना पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने अराजक तत्वों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया हैं। मुफ्ती अब्दुल शमी ने ऐसी हरकत करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। 

आपको बताते चले कि सांडी थाना क्षेत्र के कस्बे में बिलग्राम चुंगी के पास एक तंजीम मस्जिद हैं। जहां अराजकतत्वों ने हिंदू -मुस्लिम भाईचारा को तोड़ने के लिए मस्जिद के मैन गेट पर जय श्रीराम लिख दिया। जिससे वहां शांत माहौल में मानो एक तरह आग लग गई। सूचना पर पुलिस -प्रशासन के लोग पहुंचने लगे। जब जिले के पुलिस विभाग के मुखिया राजेश द्विवेदी को इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे, और उन्होंने विशेष समुदाय के लोगों को समझाया। एसपी ने मुफ्ती अब्दुल शमी व अन्य लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। हिंदू -मुस्लिम भाईचारा को तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे आगे किसी अन्य अराजक तत्व की इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत न हो सकें, और हिंसा भड़काने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो। हालांकि इस तरह के कृत्य से कस्बे का माहौल गर्म हैं।

जब इस संबंध में मुफ्ती अब्दुल शमी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सांडी कस्बे में हमेशा हर त्यौहार भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। अभी तक इस प्रकार की किसी ने जुर्रत नहीं की और एक -दूसरे के त्यौहार में हिंदू -मुस्लिम भाईचारा देखने को मिलता था। लेकिन आज इस घटना से अराजक तत्वों ने भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की हैं, जिसमें कस्बे के किसी बड़े का हाथ हैं। जो भी इस घटना में सम्मिलित हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे दोबारा अराजक तत्व कोई घटना अंजाम देते समय सौ बार सोंचे। हालांकि मुफ्ती अब्दुल शमी ने बताया कि पुलिस -प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया हैं। और इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया हैं। एसपी राजेश द्विवेदी के आश्वासन के बाद विशेष समुदाय के लोगों में व्याप्त आक्रोश कम हुआ हैं।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सांडी कस्बे में कुछ अराजकतत्वों ने मस्जिद में जय श्रीराम लिख दिया। जिससे वहां कस्बे का शांत माहौल गर्म हो गया। मेरे द्वारा मौके का जायजा लिया गया, और विशेष समुदाय के अक्रोशित लोगों को समझाया गया। अभी हाल ही में सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया गया, इसी वजह से किसी ने रात में ऐसी घटना को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से असामाजिक तत्व की तलाश की जा रही हैं। जिसने भी इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया हैं, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas