ईद के त्यौहार को देखते हुए कानपुर पुलिस हुई अलर्ट, डीएम ने जॉइंट कमिश्नर के साथ ईदगाह का किया निरीक्षण

ईद के त्यौहार को देखते हुए कानपुर पुलिस हुई अलर्ट, डीएम ने जॉइंट कमिश्नर के साथ ईदगाह का किया निरीक्षण

Published : May 02, 2022, 05:28 PM IST

कानपुर में ईद की तैयारियों जिला और पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ लगा है। कानपुर की सबसे बड़ी ईदगाह का डीएम नेहा शर्मा और पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नामाजी नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। कोविड काल में ईदगाह और मस्जिदों पर सीमित लोगों को नमाज पढ़ने की परमीशन दी गई थी।

कानपुर में ईद की तैयारियों जिला और पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ लगा है। कानपुर की सबसे बड़ी ईदगाह का डीएम नेहा शर्मा और पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नामाजी नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। कोविड काल में ईदगाह और मस्जिदों पर सीमित लोगों को नमाज पढ़ने की परमीशन दी गई थी। लेकिन इस बार प्रशासन ने ईदगाह की भीतर नमाज पढ़ने की तैयारी की है। ईदगाह के बाहर ट्रैफिक पूरी तरह से खुला रहेगा।

डीएम नेहा शर्मा और पुलिस कमिश्नर ने ईदगाह की तैयारियों को ईदगाह कमेटी के सदस्यों के साथ मुआयना किया। इसके साथ जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पहली ऐसा होगा कि ईदगाह की भीतर नमाज पढ़ी जाएगी। इससे पहले ईदगाह की बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की जाती थी।

अपर पुलिस कमिश्नर आंनद प्रकाश तिवारी के मुताबिक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हमने शांति व्यवस्था और विश्वास को बनाए रखने की अपील की है। सभी थानों और जोन में अधिकारी और पुलिस कर्मी पैदल मार्च को लोगों में भरोसा जताने में सफल रहे हैं। जिस प्रकार सभी त्योहार मनाए गए हैं, उसी प्रकार ईद और परशुराम शोभा यात्रा को भी अच्छी तरह से मनवाएंगे।

सभी लोग अच्छे वातावरण में हंसी-खुशी से त्योहार मनाएंगे। ईदगाह के भीतर नमाज पढ़ी जाएगी। बाहर के रास्ते खुले रहेंगे, ताकि किसी को आने-जाने में दिक्कत ना हो। जिन स्थानों पर ईदगाह हैं, वहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बड़ी संख्या में लोग आएंगे, उनके वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'