संगम नगरी में पहुंचा कर्नाटक का 'हिजाब विवाद', प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

संगम नगरी में पहुंचा कर्नाटक का 'हिजाब विवाद', प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

Published : Feb 11, 2022, 12:40 PM IST

 गुरुवार को प्रयागराज (Prayagraj Protest) में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने सड़कों पर उतर स्कूलों में हिजाब पहनने का समर्थन किया। शहर के अटाला इलाके में इकट्ठा हुईं महिलाओं ने राष्ट्रपति को चिट्ठी भी लिखी है।

प्रयागराज: कर्नाटक के एक स्कूल से शुरू हुए हिजाब विवाद (Hijab Controversy) का असर अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है। मामला अब कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) की बड़ी बेंच के पास है। कोर्ट ने सुनवाई जारी रहने तक स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक पोशाक पहनने पर रोक लगा दी है। देश में कुछ लोग हिजाब का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ हैं। गुरुवार शाम को प्रयागराज (Prayagraj Protest) में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने सड़कों पर उतर स्कूलों में हिजाब पहनने का समर्थन किया। शहर के अटाला इलाके में इकट्ठा हुईं महिलाओं ने राष्ट्रपति को चिट्ठी भी लिखी है।

प्रदर्शन में महिलाएं पोस्टर लेकर इकट्ठा हुईं, जिन पर लिखा था, 'हिजाब हमारा अधिकार है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता।' मीडिया से बात करते हुए एक प्रदर्शनकारी महिला आफरीन फातिमा ने कहा, 'हम मुस्लिम औरतें यह बताने के लिए सड़कों पर उतरे हैं कि हमारी कर्नाटक की बहनें अकेली नहीं हैं।' प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को चिट्ठी भी लिखी है जिसमें 'शिक्षा का अधिकार' और 'धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार' की रक्षा करने की मांग की गई है। महिलाओं की मांग है कि कर्नाटक में हिजाब पहनकर छात्राओं को स्कूलों में एंट्री दी जाए।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'