सपा प्रत्याशियों की पहली सूची पर केशव मौर्य बोले- '2017 की स्थिति का दिखाया ट्रेलर'

सपा प्रत्याशियों की पहली सूची पर केशव मौर्य बोले- '2017 की स्थिति का दिखाया ट्रेलर'

Published : Jan 15, 2022, 12:36 PM ISTUpdated : Jan 15, 2022, 12:38 PM IST

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट में खूंखार अपराधियों के नाम शामिल हैं। इन लोगों के ऊपर 20, 30, 40 मुकदमे दर्ज है और इन अपराधियों को टिकट देकर अखिलेश यादव अपने गठबंधन से उत्तर प्रदेश को क्या संदेश देना चाहते हैं ? क्या फिर से मुजफ्फरनगर दंगे की वापसी चाहते हैं ? क्या आप एक बार फिर से कैराना के भीतर पलायन की परिस्थिति को फिर से उत्पन्न करने के सपने देख रहे हैं।
 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी-रालोद (SP-RLD) गठबंधन की पहली सूची जारी होने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav prasad maurya) ने शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश हैरान हो गया है। साल 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जो स्थिति थी, उसी का ट्रेलर दिखाने की कोशिश हुई है। अखिलेश ने सूची के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपराधियों, माफियाओं, दंगाईयों का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के सपने का मतलब है फिर से गुंडाराज, अपराधीराज। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट में खूंखार अपराधियों के नाम शामिल हैं। इन लोगों के ऊपर 20, 30, 40 मुकदमे दर्ज है और इन अपराधियों को टिकट देकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने गठबंधन से उत्तर प्रदेश को क्या संदेश देना चाहते हैं ? क्या फिर से मुजफ्फरनगर दंगे की वापसी चाहते हैं ? क्या आप एक बार फिर से कोराना के भीतर पलायन की परिस्थिति को उत्पन्न करने के सपने देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP), समाजवादी पार्टी के इस चरित्र के खिलाफ है और पार्टी अभियान भी चलाएगी और जनता को संदेश देने का भी काम करेगी। आपको शायद याद नहीं हो कि हमारी सरकार का संकल्प सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। 

 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more