Kissa UP Ka: जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दहेज में मांग लिया पूरा पाकिस्तान

Kissa UP Ka: जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दहेज में मांग लिया पूरा पाकिस्तान

Published : Feb 17, 2022, 05:35 PM ISTUpdated : Feb 17, 2022, 06:01 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की वाकपटुता का हर कोई कायल था। आज हम आपको इसी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं जब अटल बिहारी वाजपेयी ने दहेज में पाकिस्तान मांग लिया। 

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की वाकपटुता का हर कोई कायल था। भले ही वह अपने सार्वजनिक और निजी जीवन को अलग रखते थे लेकिन ऐसे कई मौके पर आए जब उनकी शादी को लेकर सार्वजनिक जगहों पर सवाल किए गए। हालांकि उस दौरान भी अटल जी के जवाब ने सभी को चौंका दिया। आज हम आपको इसी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं जब अटल बिहारी वाजपेयी ने दहेज में पाकिस्तान मांग लिया। 

यह किस्सा 16 मार्च 1999 का है। अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए पाकिस्तान के साथ मधुर संबंध बनाने की पहल की थी। दोनों देशों के बीच अमृतसर से लाहौर के बीच सेवा भी शुरु हुई। इसी में बैठकर वह लाहौर तक गए। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। अटल जी जब गर्वनर हाउस में भाषण दे रहे थे तभी एक पाकिस्तान की महिला पत्रकार ने उनसे सवाल किया। इस सवाल के बाद वहां सन्नाटा छा गया। महिला पत्रकार ने पूछा आपने अब तक शादी क्यों नहीं की। मैं आपसे शादी करना चाहती हूं। इसी के साथ महिला ने शर्त रखी की आप मुंह दिखाई में मुझे कश्मीर देंगे। 

इस सवाल के बाद अटलजी को हंसी आ गई। अटल जी ने जिस बेबाकी और हाजिर जवाबी से इस बात का जवाब दिया उससे पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। अटल जी ने कहा कि मैं शादी के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी भी एक शर्त है। उन्होंने शर्त रखी कि मुझे दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए। अटल जी ने जैसे ही जवाब दिया तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। लोग आज भी इस किस्से को याद कर चर्चा करते हैं।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'