लखीमपुर हिंसा: 8 लोगों की मौत, बवाल, आगजनी... धारा 144, जानें अब तक क्या क्या हुआ?

लखीमपुर हिंसा: 8 लोगों की मौत, बवाल, आगजनी... धारा 144, जानें अब तक क्या क्या हुआ?

Published : Oct 04, 2021, 10:50 AM IST

वीडियो डेस्क।  लखीमपुर खीरी में रविवार को कार के नीचे आने से किसानों सहित 8 लोगों की मौत के बाद राजनीति गहरा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंचीं। वे लखीमपुर खीरी जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसी अरुण कुमार ने इस घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

वीडियो डेस्क।  लखीमपुर खीरी में रविवार को कार के नीचे आने से किसानों सहित 8 लोगों की मौत के बाद राजनीति गहरा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंचीं। वे लखीमपुर खीरी जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसी अरुण कुमार ने इस घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। तनाव के चलते अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई। कई बड़े अफसर लखीमपुर कैंप करने पहुंचे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत का काफिला शाहजहांपुर जिले में खुटार पहुंचा। यह लखीमपुर खीरी से करीब दूरी 60 किलोमीटर दूर है, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर की घटना पर दुख जताया। सरकार इस घटना के कारणों की तह में जाएगी और घटना में शामिल तत्वों को बेनकाब करेगी व दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। इधर,केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किसानों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा-किसानों ने गाड़ियों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया। उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई, तोड़फोड़ की। मेरा बेटा कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं(कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस तरह से  घटनाएं की हैं अगर मेरा बेटा वहां(घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते। हमारे कार्यकर्ताओं की दु:खद मृत्यु हुई है। हमारे तीन कार्यकर्ता और ड्राइवर मारा गया है। हम इसके खिलाफ एफआईआर कराएंगे, इसमें शामिल सभी लोगों पर धारा 302 का केस लगाया जाएगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र ने कहा कि वे कार्यक्रम के अंत तक सुबह नौ बजे से बनवारीपुर में थे। उन पर लगे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। वे इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। रास्ते में कुछ बदमाशों ने पथराव किया और कारों में आग लगा दी। हमारे तीन-चार कार्यकर्ताओं को पीटा गया।  इस बीच पूरे लखीमपुर खीरी जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 

यह है पूरा घटनाक्रम
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के दौरे पर राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्हें रिसीव करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा और किसानों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें कई किसानों को रौंद दिया गया। इसी बीच बीजेपी नेता और किसानों के बीच झड़प होने लगी। वहीं इसके बाद गुस्सा किसानों ने सांसद के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी और एक अन्य कार में आग लगा दी। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'