CM योगी बोले- माफियाओं, अपराधियों की छाती पर चलेगा बुलडोजर

CM योगी बोले- माफियाओं, अपराधियों की छाती पर चलेगा बुलडोजर

Published : Dec 20, 2021, 06:51 PM IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रवाद का हमारा विचार है, यही हमारा संकल्प है, हम सुशासन दें, गुंडों माफियाओं को न पनपने दें, महिलाओं बहनों की सुरक्षा हो और विकास परियोजना को लागू करें इन्ही 3 बिंदुओं पर हमारा कार्य होता है, इन मुद्दों पर काम करके हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर के दिखाया है। 

जौनपुर: मछलीशहर नगर स्थित फौजदार इंटर कालेज के मैदान में दोपहर एक बजे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 573 करोड़ 36 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे। इसे लेकर लोगों की भीड़ जुटने लगी रही। दस हजार लोगों की क्षमता वाले विद्यालय के मैदान में छह हजार लोगों के बैठने व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम योगी ने कहा कि ये नया यूपी है,यहां बुलडोज़र सड़क भी बना रहा है, और माफियाओं, अपराधियों के छाती पर भी चलेगा।

पिछली सरकारों की सोंच को बताया संकुचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी भूमिका के लिए बड़ा विज़न चाहिए। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी इसलिए वो अपने परिवार तक सीमित थे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रवाद का हमारा विचार है, यही हमारा संकल्प है, हम सुशासन दें, गुंडों माफियाओं को न पनपने दें, महिलाओं बहनों की सुरक्षा हो और विकास परियोजना को लागू करें इन्ही 3 बिंदुओं पर हमारा कार्य होता है, इन मुद्दों पर काम करके हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर के दिखाया है। 

इसके पूर्व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान द्वारा गोरखपुर से उड़ान भरने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे तो सीएम ने उनकी अगवानी की। उसके बाद उनके साथ वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मछली शहर में आयोजन के लिए प्रस्थान कर गए। केंद्रीय मंत्री के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के एप्रन पर सीएम योगी के साथ ही राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह, विद्या सागर राय सहित ने भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की।

वहीं दूसरी ओर मछलीशहर से जौनपुर राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। बड़े वाहनों को मछलीशहर से जंघई के रास्ते पर जौनपुर व वाराणसी भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूतल परिवहन मंत्री के आगमन से पूर्व बाबतपुर एयरपोर्ट पर फोर्स भी पहुंची। इस दौरान फ्लीट में लगे वाहन कतारबद्ध रहे तो एडीजी और कमिश्नर भी एयरपोर्ट पर पहुंचे और आगमन की तैयारियों का जायजा लिया

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
Read more