घर के बाहर खेल रही 6 साल की दिव्यांग बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, हवस बुझाने के लिए दिया ऐसे वारदात को अंजाम

घर के बाहर खेल रही 6 साल की दिव्यांग बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, हवस बुझाने के लिए दिया ऐसे वारदात को अंजाम

Published : Oct 31, 2022, 06:07 PM IST

यूपी के जिले मैनपुरी में घर के बाहर खेल रही छह साल की दिव्यांग बच्ची को दरिंदा बहला फुसलाकर उठा ले गया। उसने हवस बुझाने के लिए बच्ची को स्कूटी में बिठाकर अपने घर लाया और फिर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में किशोरी एवं महिलाओं को लेकर तमाम तरह के स्लोगन चलाकर जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद भी दुष्कर्म जैसी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला राज्य के जिले मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां हवस बुझाने के लिए दरिंदा ने एक छह साल की दिव्यांग बालिका को अपना शिकार बना डाला। घर पहुंची बच्ची ने रोते-रोते हुए पूरी बात अपनी मां को बताई। जिसको सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी होते ही घरवाले थाने पहुंचे, जहाँ तहरीर देकर मामले को दर्ज कराया है। वहीं थाना पुलिस ने मामले को दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को एक हवस का राक्षस अपनी स्कूटी पर बहला फुसलाकर बैठा कर ले गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने ही घर में बच्ची के साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां ने करहल थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि मेरे ही गांव के निवासी अनुराग भदौरिया उर्फ बिट्टू पुत्र राजा भदौरिया 26 अक्टूबर को शाम लगभग 3 बजे अपने घर के बाहर खेल रही मेरी बेटी जो आधे शरीर से विकलांग है, उसको सफेद रंग की स्कूटी पर बैठाकर पास के ही घर में ले गया। जहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाते हुए कुकृत्य किया। जिसके बाद वह किसी तरह से बच्ची भागकर घर आई और पूरी घटना बताई। घर में कोई पुरुष सदस्य न होने से थाने नहीं आ सकी। मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला