केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: कहीं गिरा पंखा तो कहीं बिखरे शव, हादसे के बाद की वीडियो देख सहमे लोग

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: कहीं गिरा पंखा तो कहीं बिखरे शव, हादसे के बाद की वीडियो देख सहमे लोग

Published : Oct 18, 2022, 03:47 PM IST

केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं अगले आदेश तक हेली सेवाओं को रोक दिया गया है। 

केदारनाथ में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हुई। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया। इस हादसे के बाद अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। 

इस हादसे के पीछे की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। दुर्घटना केदारनाथ से तकरीबन 3 किमी की दूरी पर नंदी के पास हुई। हेलीकॉप्टर ने नारायण कोटी- गुप्तकाशी के लिए केदारनाथ बेस कैंप से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमे राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी केदारनाथ में कई बार हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुका है। 
 

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?