कांग्रेस की बरेली मैराथन में भगदड़, कई लड़कियां दबकर हुईं घायल, देखें वीडियो

कांग्रेस की बरेली मैराथन में भगदड़, कई लड़कियां दबकर हुईं घायल, देखें वीडियो

Published : Jan 04, 2022, 01:35 PM IST

बरेली में कांग्रेस की मैराथन में सुबह 10 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कई बच्चियां दब गईं। दरअसल, मैराथन में भीड़ ज्यादा होने से आयोजक व्यवस्थाओं को संभाल नहीं सके। इसी के चलते भगदड़ मची। बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 10 बजे दौड़ शुरू होते ही आगे दौड़ रहीं बच्चियां धक्का लगने से गिर गईं।

बरेली : यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले कांग्रेस की ओर से महिला मैराथन (women marathan) के जरिए यूपी के महिला वर्ग को साधने का प्रयास किया गया। बीते दिनों कई जिलों में हुई मैराथन दौड़ के बीच बरेली जिले में हुई मैराथन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया।  जहां कांग्रेस पार्टी अपना नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को बढ़ावा देने के चक्कर में लड़कियों की जान खतरे में डाल दी है।

दरअसल, बरेली में कांग्रेस ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। लेकिन इस दौरान भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं कई लड़कियां दबकर घायल भी हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैराथन के दौरान लड़कियों की चीख पुकार सुनाई दे रही है और कई बच्चियों के जूते चप्पल सड़क पर बिखरे हुए है।

उधर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इस हादसे को लेकर बेतुका बयान दे डाला है। सुप्रिया ऐरन ने कहा, ”जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है ये तो बच्चियां है, ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से माफी मांगती हूं, ये साजिश भी हो सकती है, कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।”

कांग्रेस की महिला नेता के बिगड़े बोल
कांग्रेस की मैराथन रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के सवाल पर कांग्रेसी नेता मीडिया कर्मियों से ही उलझ गए। धक्का मुक्की करने लगे। कांग्रेस नेत्री पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है, तो ये तो बच्चियों की भीड़ है। ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की के लिए माफी मांगती हूं। उन्होंने कहा कि यह तो साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।

वहीं, मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। मैराथन कार्यक्रम में शामिल होने आई ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर और यूपी वेस्ट प्रभारी संगीता गर्ग सफाई देते नजर आईं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा और करीब 10 हजार बच्चियों ने प्रतिभाग किया।

बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ के बीच हुई भगदड़, कई लड़कियां घायल, जूते-चप्पल सड़क पर बिखरे

 

Azam Khan VIDEO: कम दहाड़िए, तहजीब से बात कीजिए! गठबंधन और सीट बंटवारे पर आजम का बड़ा बयान
Azam Khan: जेल में हर रात मौत की दुआ करके सोता था, आसान लगती थी मौत..फिर छलका आजम का दर्द
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Varanasi में Dev Deepawali का अद्भुत नजारा! लाखों दीयों से जगमगाए घाट, स्वर्ग सी दिखी महादेव की नगरी
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!