बलरामपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के स्‍वागत के ल‍िए उमड़ा हुजूम

बलरामपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के स्‍वागत के ल‍िए उमड़ा हुजूम

Published : Dec 11, 2021, 02:06 PM IST

सरयू नहर परियोजना 1971-72 में शुरू हुई थी लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद यह परियोजना परवान चढ़ सकी। वर्ष 2018 से इस परियोजना के कार्य में तेजी आई और इसे राष्ट्रीय परियोजना मे शामिल किया गया। आपको बता दें कि पांच नदियों को जोड़ने वाली यह परियोजना बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर व गोरखपुर के किसानों को लाभान्वित करेगी

बलरामपुर: शन‍िवार को पीएम नरेंद्र मोदी सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे। पीएम मोदी को देखने के ल‍िए भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गई। मैदान में लोगों को उत्‍साह देखने लायक था। गोरखपुर (AIMS in gorakhpur) से प्रदेश की जनता को एम्स की सौगात देने के बाद अब शनिवार को यूपी के जिला बलरामपुर (Balrampur) पहुंचकर पीएम मोदी ने सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन करते हुए उसकी शुरुआत की।पीएम मोदी ने सबसे पहले राज्यपाल व सीएम के साथ सरयू नहर परियोजना से संबंधित मॉडल का निरीक्षण किया। उसके बाद बटन दबाकर देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियेाजना का शुभारंभ किया। 

5 नदियों को जोड़ेगी यह 'सरयू नहर परियोजना' 
 सरयू नहर परियोजना 1971-72 में शुरू हुई थी लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद यह परियोजना परवान चढ़ सकी। वर्ष 2018 से इस परियोजना के कार्य में तेजी आई और इसे राष्ट्रीय परियोजना मे शामिल किया गया। आपको बता दें कि पांच नदियों को जोड़ने वाली यह परियोजना बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर व गोरखपुर के किसानों को लाभान्वित करेगी। 

30 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
9802 करोड़ से बनी परियोजना के शुरू होने से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के नौ जिलों के करीब साढ़े 14 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलने लगेगी। इस परियोजना की शुरुआत के साथ ही करीब 30 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया। आपको बता दें कि यह परियोजना लगभग 50 साल से अधूरी थी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more