यमराज से लड़कर पति के प्राण खींच लाई महिला, मथुरा रेलवे स्टेशन पर मौत को मात देने का वीडियो आया सामने

यमराज से लड़कर पति के प्राण खींच लाई महिला, मथुरा रेलवे स्टेशन पर मौत को मात देने का वीडियो आया सामने

Published : Oct 02, 2022, 06:09 PM IST

यूपी के मथुरा जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने पति के प्राण बचाने के लिए प्रयास करती नजर आ रही है। वह मुंह से पति को सांस दे रही और आरपीएफ के जवान उसके तलवों में मालिश कर रहें। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला अपने पति के प्राणों को यमराज से छीनकर वापस ले आई। महिला की इस जद्दोजहद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला के साथ रेलवे पुलिस के जवान भी उसकी सहायता में लगे हैं। 
मथुरा आरपीएफ की ओऱ से बताया गया कि शनिवार को 70 वर्षीय केशवन अपनी पत्नी दया के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे। केशवन की तबियत बिगड़ने पर दोनों प्लेटफार्म पर बैठ गए। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया। केशवन बेसुध होते जा रहे थे। इस सूचना पर आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे। उनकी पत्नी दया ने हिम्मत दिखाई और मुंह से सांस देने का प्रयास किया। इस बीच आरपीएफ के जवानों ने केशवन के पैरों में मालिश की। कुछ देर बात केशवन कुछ ठीक हुए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई