मौलाना तौकीर रजा के बगावती तेवर, योगी की बुलडोजर वाली नीति पर खड़ा किया सवाल, देखें वीडियो

मौलाना तौकीर रजा के बगावती तेवर, योगी की बुलडोजर वाली नीति पर खड़ा किया सवाल, देखें वीडियो

Published : Apr 21, 2022, 07:46 PM IST

बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने तीखा बयान दिया है। कहा है कि सरकार बुलडोजर की एकतरफा कार्रवाई कर रही है। अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बोले- मुसलमान जिस दिन सड़कों पर आएगा, उस दिन किसी को भी संभालना मुश्किल होगा। 

बरेली: बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने तीखा बयान दिया है। कहा है कि सरकार बुलडोजर की एकतरफा कार्रवाई कर रही है। अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बोले- मुसलमान जिस दिन सड़कों पर आएगा, उस दिन किसी को भी संभालना मुश्किल होगा। मौलाना तौकीर ने ऐलान किया कि ईद के बाद दिल्ली में देशव्यापी जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें देश भर के मुस्लिम और ऐसे सेक्युलर लोग जो भाईचारे पर विश्वास रखते हैं, शामिल होंगे।

गुरुवार को दोपहर मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में दरगाह आला हजरत स्थित आने आवास पर बुलाई प्रेसवार्ता में यह ऐलान किया। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मोदी सरकार को मेरी चेतावनी है की सरकार मुसलमानों के प्रति अपना रवैया बदल लें। कहा- ऐसा लगता है कि मोदी महाभारत के धृतराष्ट्र हैं, जो सबकुछ देखते हुए भी चुप बैठे हैं। अगर वह इस रवैये से बाहर नहीं आए तो फिर महाभारत होने से कोई रोक नहीं पाएगा।

आला हजरत परिवार से भी जुड़े आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला किया। कहा- आरएसएस, सीबीआई और ईडी के डर से मुसलमानों पर हो रहे जुल्मों पर खामोश हैं अखिलेश यादव। मौलाना ने मुसलमानों से अपील की- वे सपा का साथ छोड़ दें। बोले- मुस्लिम सांसद और विधायक इस्तीफा देकर सड़क पर उतरें और मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ संघर्ष करें।

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
Read more