मेरठ में मिली युवती की सिर कटी हुई लाश, चादर में लपेटकर फेंका गया था शव

मेरठ में मिली युवती की सिर कटी हुई लाश, चादर में लपेटकर फेंका गया था शव

Published : Aug 12, 2022, 07:48 PM IST

मेरठ में युवती की सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस ने बीते दिनों गुमशुदा हुई सभी युवतियों की डिटेल्स अलग-अलग थानों से मांगी है। युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। 

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सिर कटी लाश देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस युवती के सिर की तलाश में लगी है। पुलिस ने सभी थानों में वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर लापता युवतियों की सूचना मांगी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवती लगभग 20 साल की लग रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई होगी, इसके बाद शव को यहां चौराहे पर चादर में लपेटकर फेंक दिया।
पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने ब्लैक कलर की पैंट और ब्ल्यू छींटे रंग का टॉप पहना हुआ था। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को युवती का शव मिलने की सूचना दी थी। सिर कटी लाश देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस युवती के सिर के तलाश में लगी है। पुलिस ने सभी थानों में वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर लापता युवतियों की सूचना मांगी है। वहीं इस मामले पर सीओ कोतवाली मेरठ अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवती के पहचान की कोशिश की जा रही है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है।

डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026