मामूली कहासुनी के बीच युवक ने दिखाई हैवानियत, अपने भाई समेत परिवार के 5 लोगों पर फेंक दिया एसिड

मामूली कहासुनी के बीच युवक ने दिखाई हैवानियत, अपने भाई समेत परिवार के 5 लोगों पर फेंक दिया एसिड

Published : Jul 16, 2022, 02:29 PM IST

यूपी के गाजीपुर स्थित नवली गांव के उत्तर टोला में गुरुवार को दो सगे भाइयों में बकाया बिजली बिल के भुगतान के विवाद में हुई मारपीट के दौरान छोटे भाई ने सर्राफा की दुकान में रखे एसिड के बोतल से बड़े भाई के परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें छह लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजीपुर: नवली गांव के उत्तर टोला में गुरुवार को दो सगे भाइयों में बकाया बिजली बिल के भुगतान के विवाद में हुई मारपीट के दौरान छोटे भाई ने सर्राफा की दुकान में रखे एसिड के बोतल से बड़े भाई के परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें छह लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव निवासी भाइयों संतोष वर्मा और अशोक वर्मा में बिजली के बकाया 63 हजार रुपये जमा करने लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों में कौन कितना भुगतान करेगा इसको लेकर पंचायत होने वाली थी। इसी बीच निर्धारित राशि को अधिक बता संतोष ने बडे़ भाई को भुगतान करने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बडे़ भाई अशोक के स्वजन संतोष वर्मा की पिटाई करने लगे। पिटाई से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।

खुद पर हमले से बौखलाए छोटे भाई ने दुकान में रखी नाइट्रिक एसिड की बोतल लाकर मारपीट कर रहे लोगों पर फेंक दिया। इससे अशोक वर्मा ,ज्योति ,विशाल ,मोहिनी और बीच-बचाव में आए चाचा कमला व चाची लीलावती भी तेजाब के हमले से झुलस गए। पुलिस ने तीन 108 एंबुलेंस से झुलसे सभी छह लोगों को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ ने विजय आनंद शाही ने बताया कि बकाया बिजली भुगतान को लेकर दो भाइयो में विवाद में घटना हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'