दो ट्रेनों में घुसकर बदमाशों ने की लाखों की लूट, देर रात हुई घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

दो ट्रेनों में घुसकर बदमाशों ने की लाखों की लूट, देर रात हुई घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

Published : Apr 12, 2022, 11:52 AM IST

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर गोविंद नगर के पास गाड़ी नंबर (1420) फैजाबाद दिल्ली ट्रेन में बीती रात 1:52 पर दबंगों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया है। तीन दबंगों ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर और हाथ में चाकू लेकर भीम सिंह नामक युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है।
 

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में दबंगों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दबंग आए दिन किसी न किसी लूट और डकैती की घटना को अंजाम दे ही देते हैं। तो वही ताजा मामला मुरादाबाद के गोविंद नगर रेलवे स्टेशन का है।जहां पर दबंगों ने फैजाबाद दिल्ली को लाल कुआं अमृतसर एक्सप्रेस दो ट्रेनों में लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर गोविंद नगर के पास गाड़ी नंबर (1420) फैजाबाद दिल्ली ट्रेन में बीती रात 1:52 पर दबंगों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया है। तीन दबंगों ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर और हाथ में चाकू लेकर भीम सिंह नामक युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। उसके महज 50 मिनट बाद ही लुटेरों ने उसी घटनास्थल पर गाड़ी नंबर (14650) लाल कुआं अमृतसर एक्सप्रेस में लुटेरों ने उसी घटनास्थल पर दो लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। मुखबिर द्वारा पुलिस को पहली घटना होने के कुछ मिनट बाद ही सूचना दी गई थी। कि कटघर थाना क्षेत्र में घटना हुई है।लेकिन घटना गोविंद नगर में हुई थी। घटना स्थल अलग होने की वजह से पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ पाई। 

इस संबंध में जनाकारी देते हुए सीओ देवी दयाल का कहना है कि फैजाबाद एक्सप्रेस में 1 बजकर 52 मिनट पर पहली घटना हुई है। जिसमें वादी द्वारा बताया गया है कि 3 लड़के वहां पर काला कपड़ा मास्क लगाए हुए थे और चाकू और तलवार ले रखी थी।उन्होंने बादी भीम सिंह से 3 मोबाइल 3 हजार पांच सौ रुपए एक पर्स जिसमें 2 हजार रुपए थे लूट लिए थे। उसके बाद दूसरी घटना पहली घटना से लगभग 50 मिनट बाद उसी घटनास्थल पर लाल कुआं टू अमृतसर में हुई है। जिसमें 2 लोगों के साथ घटना हुई है। उनका कहना है कि मेरे हाथ से कंगन और दो सोने की बाली झुमकी इत्यादि समान गायब हुआ है। पुलिस को सूचना 8 मिनट बाद ही मिल गई थी। इंस्पेक्टर मुरादाबाद आ गए थे। जिस बंदे ने बताया था वह कटघर बताया था। जबकि घटना गोविंद नगर में हुई थी। कटघर गोविंद नगर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है और 2 किलोमीटर हमारे इंस्पेक्टर साहब आगे निकल गए। इस वजह से उन्होंने दूसरी घटना को अंजाम दिया और हम लोग जान नहीं पाए आदि।

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?