मिशन शक्ति से हुआ प्रभावित, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया टच मास्क

मिशन शक्ति से हुआ प्रभावित, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया टच मास्क

Published : Jan 09, 2022, 04:35 PM IST

स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क महिलाओं  के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है। इसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता केंद्र यानी 112 हेल्पलाइन पर कॉल चली जाएगी है। इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर कॉल भी जाएगी। 

वाराणसी: काशी का श्याम चौरसिया योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति से इतना प्रभावित हुआ की उसने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को एक टच से और सुरक्षित कर दिया है ।

स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क बनेगा महिलाओं का हथियार
हम बात कर रहे हैं फेस मास्क की जिसे अब हर कोई कोरोना से बचाव के लिए ज़रूर लगाता है। अब ये स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क महिलाओं  के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है। इसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता केंद्र यानी 112 हेल्पलाइन पर कॉल चली जाएगी है। इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर कॉल भी जाएगी। कॉल के साथ ही  लोकेशन भी जाएगा है। इसके अलावा कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति पूरी बात भी सुन सकता है | 

ये उपकरण बनाया है बनारस के अविष्कारक और शान श्याम चौरसिया ने, श्याम पहले भी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कई उपकरण बना चुके हैं। श्याम ने बताया कि जब उत्तर प्रदेश की सरकार आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर काफ़ी संजीदा है। तो हम जैसे लोगो का भी फ़र्ज  है की इनकी सुरक्षा कवच को और भी पुख्ता किया जाए। जिससे इनके सम्मान और स्वालम्बन  पर कोई आघात न कर पाए।  श्याम चौरसिया का कहना है यदि सरकारी सहायता मिले तो इसे बड़े पैमाने पर कम कीमत में बाज़ार में लाया जा सकता है। जिससे आये दिन महिलाओ के साथ होने वाले छेड़खानी ,हिंसा जैसे वारदात को कम किया जा सकता है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'