प्यार के लिए धर्म बदला-पति छोड़ा और अब उसी प्रेमी के घर सना की दर्दनाक मौत

प्यार के लिए धर्म बदला-पति छोड़ा और अब उसी प्रेमी के घर सना की दर्दनाक मौत

Published : Aug 12, 2022, 01:27 PM ISTUpdated : Aug 12, 2022, 02:04 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में प्रेम विवाह के बाद महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृतका ने कुछ समय पहले ही धर्म परिवर्तन के बाद प्रेम विवाह किया था। वहीं पुलिस मामले में तफ्तीश में जुटी है। 

मुरादाबाद के कोतवाली मुगलपुरा इलाके के गोकुल दास कॉलेज के पास रहने वाली सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सना ने 28 मई को ही अपने घर से थोड़ी दूर रहने वाले अजय दिवाकर नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था, अजय से प्रेम के चलते ही सना ने अपने पहले पति सैयद रेहान से तलाक लेकर अजय दिवाकर से हिंदू धर्म अपनाकर शादी कर ली थी।

साढ़े 3 महीने से अजय दिवाकर के साथ धर्म परिवर्तन कर सना ने अपना नाम बदलकर सोनम दिवाकर रख लिया था। अजय दिवाकर और सोनम ने अपनी जान का खतरा जताते हुए अपना घर भी बदल लिया था, अब अजय दिवाकर अपनी पत्नी सना उर्फ़ सोनम के साथ थाना सिविल लाइंस इलाके के हिमगिरी कॉलोनी में अपनी बुआ के मकान में जाकर रहने लगा था। वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस आशुतोष सिंह का कहना है सना उर्फ सोनम की मौत के बाद उनके परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच के उपरांत जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'