मुरादाबाद: पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग, आसपास की दुकानों और मकानों को भी कराया गया खाली 

मुरादाबाद: पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग, आसपास की दुकानों और मकानों को भी कराया गया खाली 

Published : Oct 28, 2022, 05:48 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में गैस पाइपलाइन में आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

मुरादाबाद: कटघर थाना इलाके में शुक्रवार को पीएनजी की पाइप लाइन में आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस विभाग ने आसपास के घरों और दुकानों को भी खाली करवाया। इस घटना के दौरान फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ। 
मामले को लेकर बताया गया कि कटघर के करूला स्थित रहमतनगर गली नंबर तीन में एमएस पेट्रोल पंप से चंद कदम की दूरी पर नाले से आग की लपटें उठ रही थीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के साथ ही उस कंपनी से भी संपर्क साधने का प्रयास किया गया जो घरों में गैस की आपूर्ति लाइन के जरिए करती है। कंपनी से संपर्क कर सप्लाई को तत्काल बंद करवाया गया।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'