होमगार्ड ने बीच सड़क पर की ई-रिक्शा चालक की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आए अधिकारी 

होमगार्ड ने बीच सड़क पर की ई-रिक्शा चालक की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आए अधिकारी 

Published : Aug 20, 2022, 02:30 PM IST

यूपी के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होमगार्ड के द्वारा ई रिक्शा चालक की पिटाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी एक्शन में दिखाई पड़ रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना सिविल लाइंस इलाके के महाराणा प्रताप चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ई रिक्शा में बैठने को लेकर होमगार्ड द्वारा ई चालक से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। ई रिक्शा चालक से मारपीट की घटना का संज्ञान होमगार्डों के डिस्ट्रिक्ट कमांडर चंदन सिंह द्वारा लिया गया है, पूरे प्रकरण की जांच एक अधिकारी को जांच सौंप दी गई है। वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी होमगार्ड के ऊपर कार्रवाई का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है।

मुरादाबाद जनपद के महाराणा प्रताप चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक महाराणा प्रताप चौराहे पर होमगार्ड द्वारा एक ई रिक्शा चालक से मारपीट की जा रही है। दरअसल वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि ई-रिक्शा में बैठकर जाने के चलते विवाद हुआ है, जिस पर होमगार्ड द्वारा ई रिक्शा चालक से मारपीट की गई है। मारपीट का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तुरंत ही एसपी ट्रैफिक द्वारा मारपीट की घटना का संज्ञान ले लिया है। इस पूरे प्रकरण में होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर होमगार्ड के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'